Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चूइया नाला से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, प्रशासन मौन

कोरबा जिले के उप नगरिया क्षेत्र बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित चुईयानाला से नदी नालों का सीना चीर कर ये रेत माफिया के सरगना इरफान खान के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है जिस पर प्रशासन की कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं। वहीं जब समाचार भारती न्यूज़ 24 के संवाददाता पुरुषोत्तम साहू के द्वारा अवैध रूप से संचालन किए जा रहे ट्रैक्टर चालक से अवैध रेत उत्खनन में उपयोग में लाए जा रहे ट्रैक्टर के स्वामी का नाम पूछा गया तो उसके द्वारा इरफान खान के विषय में जानकारी दी गई तो वही चालक के पास किसी भी प्रकार की रायल्टी पर्ची तथा ड्राइविंग लाइसेंस ना होने की भी जानकारी चालक के द्वारा ही दी गई। अब सवाल यह उठता है कि यह रेत माफिया धड़ल्ले से अवैध रूप से रेत का उत्खनन तो कर ही रहे हैं जिससे राजस्व को लाखों की हानि हो रही है तो वहीं यातायात नियमों की भी अनदेखी कर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रैक्टर चालक सड़कों पर लापरवाही पूर्वक वाहनों को चलाते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी होती है, जिन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? बहरहाल शासन प्रशासन को चाहिए कि इस तरह के अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर अंकुश लगाए तथा यातायात नियमों का भी पालन शक्ति से करवाएं जाए जिससे जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं व दुर्घटनाओं में हो रही मौत पर अंकुश लगाई जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें