Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: समाचार भारती news24 के खबर का असर, निगम ने सुधारी अपनी गलती

इन दिनों कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको के विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा कचरे का उठाव कर उसे यत्र - तत्र फेंका जाना तथा प्लास्टिक युक्त विषाक्त कचरे को आग के हवाले कर देना आम बात हो गई थी, ऐसे में समाचार भारती न्यूज़ 24 ने लगातार ऐसे क्षेत्र का भ्रमण किया जहां पर निगम द्वारा अवैध रूप से कचरे का डंप कर उसे आग के हवाले कर दिया जाता था जिससे वातावरण प्रदूषण का शिकार हो रहा था। निगम के चंद गैर जिम्मेदार कर्मियों के द्वारा कचरे का उठाव कर उसे यत्र-तत्र सड़क किनारे तथा एमजीएम स्कूल के ठीक सामने गड्ढे में फेंक कर उसे आग के हवाले कर दिया जाता था, जिसमें विषाक्त प्लास्टिक का भी 25 से 30 फ़ीसदी अंश होता था, ऐसे में सड़क किनारे से आने-जाने तथा स्कूल में पढ़ रहे नन्हे - मुन्ने बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पढ़ रहा था। समाचार भारती न्यूज़ 24 के संपादक मुकेश भारती ने पर्यावरण तथा क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस विषय पर कार्य किया तथा निगम के कुछ गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के द्वारा कचरे का उठाव कर उसे डंप करना तथा आग के हवाले किए जाने पर संबंधित सफाई कर्मी व ठेकेदारों से बात की उन्हें उनकी गलती को समझाया तथा इस तरह के कृत पर रोक लगाने की आग्रह की, जिस पर सफाई कर्मियों ने अपनी चूक समझते हुए समाचार भारती न्यूज़ 24 से क्षमा मांगी तथा भविष्य में ऐसी अवैधानिक तथा गैर जिम्मेदाराना कृत नहीं करने का वचन दिया। बहरहाल हम सबको भी चाहिए कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें तथा वातावरण को प्रदूषण से बचाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा विषाक्त प्लास्टिक से निर्मित अपशिष्ट पदार्थों को यातायात पत्र नाभि के उसे रेवासी क्षेत्र में ना जलाएं प्लास्टिक युक्त कचरा को जलाने से उसे निकालने वाले धुएं से हमें विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियां हो सकती है जिम जानलेवा कैंसर बीमारी भी शामिल है, अतः ना ही ऐसा कृत करें और ना ही करने दे। यदि निगम के कर्मियों द्वारा ऐसा आपके क्षेत्र में भी किया जा रहा है तो इसका विरोध करें, तथा ऐसे अवैध कृत की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दें। "सजग रहे.. स्वच्छ रहें.. स्वस्थ रहें..."

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें