Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा की बालको में हुई अहम बैठक, यूनियन करेगी वृक्षारोपण

कोरबा पत्रकारों के हित व संगठित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ़ के तकरीबन समस्त जिलों में सक्रिय होकर पत्रकार बंधुओ के साथ मिलकर कार्य कर रही है यह यूनियन अपने सदस्यों के साथ निरंतर बैठक कर अहम मुद्दों पर चर्चा करती है तथा कुछ अहम निर्णय भी लिए जाते हैं, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा इकाई की एक अहम बैठक बालको नगर स्थित लाल घाट में संपन्न हुई जहां पर यूनियन के अध्यक्ष विजय लाल के द्वारा यूनियन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां देकर सदस्यों को यूनियन में मजबूती से कार्य करने की अपील की गई, तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ जनरल लिस्ट वेलफेयर यूनियन के कोरबा जिला इकाई उपाध्यक्ष मुकेश भारती के द्वारा अपने संबोधन में यूनियन के सदस्यों को एकजुट रहकर कार्य करने तथा पत्रकारिता के महत्व के विषय में प्रकाश डाला गया। [video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230826-WA0019.mp4"][/video] यूनियन की हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में अनेको मुद्दों पर बात की गई तथा भविष्य के क्रियाकलाप हेतु भी कुछ निर्णय लिए गए, जिसमें मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन बृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बतऔर मुख्य अतिथि के तौर पर कोरबा बीओ संजय अग्रवाल की उपस्थित सुनिश्चित की जाएगी साथ ही शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम भी रखा जाएगा। सर्वसम्मति से लिए इस निर्णय को सभों ने सराहा तथा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभों ने संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम के दौरान कुछ साथियों ने यूनियन में भी प्रवेश लिया जो की उपाध्यक्ष मुकेश भारती की टीम के सदस्य हैं जिनमें दौलत ठाकुर, राजकुमार यादव, पुरुषोत्तम साहू अन्य शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें