Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी के आतिथ्य में मानव सेवा मिशन ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jan 17, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे मंदिर तीर्थ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी का आगमन राम मंदिर बालको में हुआ। पूजा अर्चना एवं श्रमदान के पश्चात माननीय मंत्री जी ने मानव सेवा मिशन के सदस्यों के द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान में हिस्सा लेकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए मानव सेवा मिशन के सदस्यों को ही अपनी उपस्थिति में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल वितरण करने के लिए आह्वाहन किया। मानव सेवा मिशन की टीम कई वर्षों से लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सेवा कार्य के रूप में अभियान चला रही है। मानव सेवकों की टीम जंगलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के अलावा बालको और कोरबा के आसपास के रहने वाले जरूरतमंद लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर हो कर कार्य कर रही है। संस्था के द्वारा हर वर्ष ठंड के दिनों में कंबल वितरण का अभियान चलाया जाता है। कंबल वितरण के लिए आर्थिक सहयोग संगीत साहू, घनश्याम पांडेल, सोम प्रकाश ठाकुर, सुधीर वर्मा, अजय साहू, नारायण चन्द्रा एवं मानव सेवा मिशन से जुड़े सदस्यों ने किया। इस अवसर पर मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर,अशोक पटेल, कमलेश बोहरपी, मनोज सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, ओ पी राजपुरोहित एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें