Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोरबा -21 के प्रत्याशी सुनील सिंह के द्वारा जनता के साथ सघन जनसंपर्क जोरो पर

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 11, 2023
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से कोरबा -21 के प्रत्याशी सुनील सिंह के द्वारा कोरबा की जनता के साथ जनसंपर्क जोरो पर है सुनील सिंह श्रमिक नेता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है कोरबा औद्योगिक नगरी है जहां श्रमिकों ने सुनील सिंह पर विश्वास जताया जा रहा है वार्ड नंबर 36 बालको में एक बैठक हुई इस बैठक में सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताई और कहां की कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं वार्ड नंबर 36 की महिलाओं ने सुनील सिंह पर विश्वास जताया इस बैठक में राज्य एटक के महासचिव हरियाना सिंह , सचिव एम एल रजक, एल्युमिनियम एम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष एस के सिंह एवं महिला लीडर विजय लक्ष्मी चौहान उपस्थित थे बुधवारी बस्ती कोरबा में भी सुनील सिंह ने पवन कुमार वर्मा, राममूर्ति दुबे, कलेश राम चौहान, मनीष नाग, अवधेश वर्मा, परितोष ,रामशंकर गुप्ता ,अन्य साथियों के साथ मिलकर बुधवारी बस्ती की जनता से जन संपर्क किया वहां की जनता ने रोड विजली पानी की समस्या के बारे में बताया और कहां की कांग्रेस और भाजपा कुछ नहीं करती आश्वासन देकर चली जाती है इस बार परिवर्तन करना है कहते हुए सुनील सिंह पर विश्वास जताया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कोरबा जिला सचिव पवन कुमार वर्मा नेेे कहा की मुड़ापार कोरबा एटक यूनियन मे एटक ,सीटू, सीपीआई, सीपीएम का संयुक्त बैठक हुआ जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह का समर्थन करना है और इनका प्रचार प्रसार संयुक्त रूप से किया जाएगा, पवन कुमार वर्मा जिला सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें