Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल गृह, खुला आश्रय गृह में बच्चों ने किया योगाभ्यास

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jun 21, 2023
कोरबा 21 जून 2023/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ योगाभ्यास किया। ज़िले के कोहड़िया सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र दर्री सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के द्वारा योगाभ्यास कराकर स्वस्थ रहने के लिए योग के फायदे बताए गए साथ ही उन्हें सही खानपान और स्वच्छता संबंधी जानकारियां भी दी गयी। दर्री आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्र में बच्चों को खेल कूद व सामान्य व्यायाम सिखाया जा रहा है। जिसमें बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा। साथ ही बच्चों को सुबह जल्दी जगने, स्वच्छता पर ध्यान देने एवं नियमित व्यायाम करने के सुझाव भी दिया जा रहा है। इसी प्रकार बाल संप्रेक्षण गृह, खुला आश्रय गृह बालक-बालिका, सेवा भारती मातृछाया कोरबा सहित अन्य संस्थानों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्था में निवासरत् सभी बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें