Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शासकीयकरण की माँग पत्र लेकर घूमते रहे आई.टी.कोरबा महाविद्यालयीन स्टाफ, शासन रही मौन

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Jul 30, 2023
दिनांक 29 जुलाई दिन शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा में सौगातों की बौछार कर रहे थे, वहीं तकनीकी महाविद्यालय के स्टाफ शासकीय करण संबंधी मांगपत्र को लेकर भटकते रहे। *आखिर क्यों ?* जिले का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज दयनीय स्थिति में है, क्यों इसपर ध्यान नहीं दिये जा रहे। जहां कई हजार करोड़ों की सौगातें दी जा रही हैं, वहां संकट से घिरे महाविद्यालय को क्यों नहीं बचाया जा रहा। दो सालों में अनेकों बार शासन प्रशासन के चक्कर काटे गये। आज वो समय आया था , जब राज्य का मुख्या सौगात देने आये थे, आखिर उन तक संस्था के *माँग पत्र* को क्यों पहुँचने नहीं दिया गया। और न स्टाफ को अपनी माँग रखने का मौका दिया गया। *कहीं राजनीतिक दांवपेंच का मामला तो नहीं ?* सत्र 2008 में भाजपा शासन-काल में तकनीकी महाविद्यालय की नींव रखी गयी थी। जन्मदाता भाजपा है, क्या यही कारण है कि कांग्रेस की सरकार डूबती हुयी महाविद्यालय को नहीं बचा पा रही। " *महाविद्यालय* " विद्या देवी सरस्वती का घर है, कोई पार्टी विशेष नहीं। शासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुये महाविद्यालय के हित में जल्द ही निर्णय लेने चाहिये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें