Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा कटघोरा थाने का किया गया निरीक्षण

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Dec 8, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना/चौकियों का प्रत्येक सप्ताह क्रम से निरीक्षण होना है इसी क्रम में आज दिनाँक 06/12/2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कटघोरा में थाना कटघोरा एवं पु स कें जटगा का निरीक्षण किया गया जिसमें थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक तेज यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र जगटगा सउनि मंतु राम मरकाम एवं विवेचन गढ़ उपस्थित रहे, पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायत एवं थाना में संधारित रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों का निरीक्षण कर सभी विवेचको को काफी महीनों से लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान एवं लंबित शिकायतों का शीघ्र निकाल करने का निर्देश दिया गया और शिकायत निराकरण हेतु थाना में उपस्थित 10 आवेदक एवं अनावेदको की शिकायत सुनकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौके पर ही 06 शिकायत का निराकरण किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी विवेचको को गंभीरता से सभी लंबित मामलों का निकाल करने निर्देश दिये। साथ ही थाने परिसर की साफ सफाई एवं थाने में सभी प्रकार के रजिस्टरो का अच्छे से संधारण करना और उनका रखरखाव करने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें