Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 स्मृति वन में श्रमदान किया गया

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 3, 2023
नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 स्मृति वन में श्रमदान किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, आमजन और अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर कचरों की सफाई की। महापौर श्री प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि कल 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उन्होंने स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वच्छ भारत की कल्पना की थीं। सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और श्रमदान कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी देना चाहिए। अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत श्रमदान कर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सभी आमनागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास को साफ सुथरा रखे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें