Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सहारा रिफण्ड पोर्टल से लाखों लोगों को मिलेगा फायदा, अरुण साव जी का आभार:- हितानंद अग्रवाल

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Jul 23, 2023
भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों के करोड़ों रूपये की वापसी का मार्ग प्रशस्त होने पर केंद्र सरकार तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि सहारा इंडिया के निवेशकों एवं अभिकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग बिलासपुर सांसद अरुण साव ने लोकसभा में रखा था।श्री साव ने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि छग एवं देश के लाखों लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सहारा इंडिया के विभिन्न योजनाओं के तहत जमा कराये हैं परन्तु आज वे अपने जमा पैसे को वापस प्राप्त करने के लिए दर दर की ठोकर खाने मजबूर हैं। सहारा ने सेबी के खाते में 24 हजार करोड़ की राशि जमा कर दिया है किंतु निवेशकों को उनकी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे निवेशकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस विवाद के कारण हजारों अभिकर्ताओं के सामने जीवन यापन का संकट उठ खड़ा हुआ है। हितानंद ने विज्ञप्ति में कहा कि सांसद अरुण साव के प्रयास से ही आज लाखों निवेशकों का सहारा इंडिया में फंसे करोड़ों रूपये की राशि वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लोकसभा में निवेशकों की समस्याओं व परेशानीयों को श्री साव ने प्रभावी ढंग से सामने रखा। इसी का परिणाम रहा कि केंद्र सरकार ने राशि वापसी कराने रिफंड पोर्टल का शुभारम्भ किया है। इससे सहारा इंडिया में अपनी गाढ़ी कमाई इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को राहत मिली है। इसके जरिये पैसों की वापसी बेहद आसान होगी और 45 दिनों में निवेशकों को अपना फंसा हुवा रकम मिल जायेगा। इस प्रक्रिया के लिए निवेशकों को किसी एजेंट के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे मोबाइल कंप्यूटर से ही आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें