Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने टीपी नगर चौक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का किया भव्य स्वागत

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Mar 3, 2024
काले हीरे की नगरी कोरबा में पधारे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव का टीपी नगर चौक में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, आतिशबाजी के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया | अपने कोरबा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री साव श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर, दूरपा कोरबा द्वारा आयोजित नमः सामूहिक विवाह, इंदिरा ऑडिटोरियम, कोरबा में जिला साहू संघ, कोरबा द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में भी उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा कलेक्टरेट में उन्होंने कोरबा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा भी की, सभी कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल श्री साव के साथ उपस्थित रहे | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के पार्षदों एव कर्मठ कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का संकल्प लिया है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नही देश की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ती है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह 10 साल विकास के अमृत काल के रहे हैं। भारत में समाज के हर वर्ग का विकास हुआ है। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई है, महिलाओं को तीन तलाक से आजादी मिली है। आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाले समय में हमारे प्रधानसेवक को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने व भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने भाजपा का हर एक सिपाही पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा। आज पूरे देश में एक ही नारे की गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें