Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित की गई सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण विधिक जानकारियां से हुए लाभान्वित

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Mar 3, 2024
आज दिनांक 03.03.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा ग्राम डूमरडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की ओर से डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल हारून सईद ने ग्रामीणों को गिरफ्तारी के पूर्व अपने अधिकारों की जानकारी सहित आबकारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतर अपराध शराब सेवन के कारण होता है। समाज से अपराध को दूर करने शराब सेवन ना करने की अपील की। प्राधिकरण की ओर से उपस्थित सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल रश्मि पासवान ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा दी जाने वाली प्राथमिक जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए बताया कि जो लोग गरीब तबके के हैं प्राइवेट अधिवक्ता नहीं रख सकते तथा जो जेल में है महिलाएं दिव्यांग व्यक्तियों को उनके मामलों में निशुल्क सलाह व पैरवी प्राधिकरण के माध्यम से की जाती है। प्राधिकरण की ओर से उपस्थित पैरालेगल वालंटियर मोहम्मद आवेश कुरैशी ने मोटरयान अधिनियम वह घरेलू हिंसा के विषय पर ग्रामीणों को दी जानकारी प्राधिकरण की ओर से उपस्थित पैरालेगल वॉलिंटियर अहमद खान ने ग्रामीणों को शिक्षा के अधिकार से संबंधित और नालसा की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी विधिक साक्षरता शिविर में लगभग 110 की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर विधिक जानकारी से लाभान्वित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें