Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बालको स्थिति रिंग रोड पर पुनर्वास व रोजगार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम

कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बाल्को स्थित रिंग रोड पर शांति नगर पुनर्वास समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए, जिससे उक्त सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस विषय की जानकारी देते हुए शांति नगर पुनर्वास समिति के सचिव दिलेंद्र यादव ने बताया कि उनके द्वारा तकरीबन 12 वर्षों से पुनर्वास तथा रोजगार की मांग की जा रही है किंतु बालको प्रबंधन ने अब तक उनकी सुध नहीं ली, तो वही इस विषय की जानकारी देते हुए मोहम्मद आवेश कुरैशी ने बताया की हमारी बालको प्रबंधन से 10 से 12 वर्षों से स्थानीय लोगों को रोजगार पुनर्वास इत्यादि की लगातार मांग की जा रही है तथा यह प्रकरण कोर्ट में भी लंबित है बालको प्रबंधन हमारे साथ चूहे बिल्ली का खेल खेल रही है, बार-बार मिन्नतें करने के पश्चात कोई परिणाम प्राप्त नहीं होने की अवस्था में हमें थक हार कर यह रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि बालको प्रबंधन उक्त चक्का जाम को समाप्त करने किस तरह के कदम उठाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें