Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मानव सेवा मिशन ने जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को वितरित किये कंबल

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Dec 19, 2023
समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों एवं घुमंतू लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। कोरबा शहर के नये बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, इतवारी बाजार, रेल्वे स्टेशन और सड़कों पर अपना जीवनयापन करने वाले बेघर, बेसहारा लोगों को रात के अंधेरे में ढूंढ कर मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने कम्बल प्रदान कियाl बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन के द्वारा कोरबा जिले में पिछले कई वर्षों से अनेक रूपों में सेवा कार्य चलाया जा रहा है। सदस्यों द्वारा ठंड के दिनों में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर वर्ष एक विशेष अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में इस वर्ष का यह पहला अवसर रहा। विगत वर्ष भी कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड के समय 500 कंबल का वितरण मानव सेवा मिशन के द्वारा किया गया था। कंबल वितरण सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, संजय विजयवर्गीय, कमलेश बोहरपी, दिनेश पृथ्वीकर, योगेश पटेल और लिलेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें