Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महापौर ने पूरे कोरबा शहर को दिया धोखा, माफी मांगे: पार्षद नरेंद्र देवांगन

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Mar 19, 2024
कोरबा। महापौर राज किशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को शून्य घोषित करने के मामले पर युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड नं 16 के वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बयान जारी कर प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया है। पार्षद श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद के कार्यकाल की बुनियाद ही झूठ पर टिकी हुई थी, तब सतारूढ़ दल और पूर्व मंत्री के इशारे पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र तैयार करवा लिया गया था। भाजपा पार्षद गण शुरु से इसपर जांच की मांग करते रहे, अब जब भाजपा की सरकार आई है तब दूध का दूध और पानी का पानी हुआ है। आज कोरबा की जनता यह जान गई की आखिर क्यों मेयर प्रसाद पूर्व मंत्री के अंधभक्त बने हुए थे।। पार्षद श्री देवांगन ने कहा की यह धोखा पूरे कोरबा शहर से पूर्व मंत्री और महापौर ने किया है। कोरबा की जनता कभी भी कांग्रेस के इस धोखे को माफ नहीं करेग। 0 बहुत जल्द कोरबा निगम में भी उगेगा सुशासन का सूर्योदय पार्षद श्री देवांगन ने कहा की कोरबा निगम में मची अंधेरनगरी का दौर अब खत्म होगा, प्रदेश की तरह यहां भी सुशासन का सूर्योदय होगा। कोरबा की जनता कांग्रेस के महापौर के कार्यकाल से त्रस्त हो चुकी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें