Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नगर पालिका निगम कोरबा के राजस्व विभाग के मेयर इन कांसिल सदस्य कृपाराम साहू ने जारी किया बयान

Mukesh Kumar Bharti

Wed, May 10, 2023
नगर पालिका निगम कोरबा के राजस्व विभाग के मेयर इन कांसिल सदस्य कृपाराम साहू ने बताया कि 31मार्च को निगम के सामान्य सभा में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित हुआ था कि निगम क्षेत्र में सम्पत्ति कर निर्धारण के लिए सर्वे कराया जायेगा।उसी के तहत सर्वे कार्य किया जा रहा है।हितानंद अग्रवाल जी को मालूम होना चाहिए कि 2010-2011 के बाद सर्वे नहीं हुआ है।तब से निगम क्षेत्र में हजारों मकान बने हैं जो सम्पत्ति के दायरे में अभी तक नही आये हैं। सर्वे के बाद उन पर भी पुराने दर से ही सम्पत्ति कर निरूपित होगा । सम्पत्ति कर के दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है। नेता प्रतिपक्ष का काम ही है भ्रामक विज्ञप्तियों के माध्यम से अपनी राजनीति रोटी सेकना । अलबत्ता भाजपा शासन काल में सम्पत्ति कर बढ़ा दी गई थी जिस पर तात्कालिन विधायक एवं वर्तमान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर जनता के हित में लड़ाई लड़कर सम्पत्ति कर कम कराया गया था। ‌ ‌

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें