Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नैतिकता के आधार पर महापौर राजकिशोर प्रसाद दें इस्तीफा :- हितानंद अग्रवाल

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Apr 7, 2024
कल भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के 2-2 पार्षदों ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया, जोगी कांग्रेस से डॉ धनसाय साहू, पदमा साहू कांग्रेस से रूप सिंह गौड़, सुनील पटेल ने भाजपा प्रवेश किया, जिसके कारण कोरबा नगर निगम के महापौर अल्पमत में आ चुके है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग की है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था, इसके साथ ही इस विषय पर लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया गया है और अब 4 पार्षदों के भाजपा में आने से महापौर राजकिशोर अल्पमत में आ गए है, कांग्रेस के कई पार्षद अभी भी हमारे संपर्क में है शहर की जनता विगत 4 वर्षों से महापौर के कार्यकाल से परेशान है, पूरे नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, महापौर राकिशोर प्रसाद को इस सीट पर बैठे रहने का कतई अधिकार नहीं है। नैकिता के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस की नाव पूरे देश मे डूब चुकी है, कोरबा नगर निगम से भी कांग्रेस का सफाया होना तय है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें