Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार,कोरबा पुलिस की कार्यवाही

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 6, 2023
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.08.2023 को पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक प्रार्थिया के द्वारा के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी मे एक लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि घटना दिनांक 04.08.2023 को शाम करीब 5:00 बजे प्रार्थीया काम करने के लिए बाहर गई हुई थी इस दौरान आरोपी मोहम्मद मुस्तफा निवासी ढोढ़ीपारा मेन रोड सुलभ शौचालय कोरबा का प्रार्थीया के घर आकर उसकी नाबालिग दिव्यांग पुत्री उम्र 13 साल के साथ छेड़छाड़ किया है। प्रार्थी आके रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 346/2023 धारा 354 ipc 8 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन कोरबा निरीक्षक मृत्युंजय पांडे तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद मुस्तफा पिता अमीर हसन उम्र 39 साल निवासी मुजफ्फरपुर [बिहार ]हाल मुकाम ढोडी पारा मेन रोड सुलभ शौचालय चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को घटना के संबंध में पूछताछ कर जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 05.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं न्यायालय आदेश से जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें