Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्वर्ण सिटी में सदभावना पूर्वक रहते हैं मुस्लिम भाई, लिखित बयान जारी कर कहा- भ्रामक खबर न फैलाया जाए...माहौल खराब करने का प्रोपेगेंडा फेल

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Nov 17, 2023
कोरबा। दर्री रोड स्थित स्वर्ण सिटी में मुसलमानों के जमीन खरीदने और रहने पर प्रतिबंध होने का एक भ्रामक खबर सोशल मीडिया में तैर रहा है। इस खबर को प्रोपेगेंडा के तहत माहौल खराब करने और बदनाम करने की नीयत से प्लांट किया गया है। जिसके विरोध में यहां निवासरत सरफराज मेमन ने एक पत्र जारी किया है। जो स्वर्ण सिटी में ही 3 वर्ष से निवास कर रहे हैं। पत्र में मोहम्मद अमीन के भी हस्ताक्षर हैं। सरफराज ने कहा है कि हम स्वर्ण सिटी में निवासरत हैं। यहां का वातावरण काफी शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक है। हमारे संज्ञान में एक भ्रामक खबर आई है। जिसके माध्यम से भ्रम फैलाया जा रहा है कि स्वर्ण सिटी में मुसलमानों के रहने या मकान बनाने पर प्रतिबंध है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मैं और मेरा परिवार यहां अच्छे से रहता है। कालोनी के मालिक द्वारा हमें बराबर सहयोग मिलता रहता है। हमारे भी उनसे काफी अच्छे संबंध हैं। इस तरह की खबरों को प्रसारित करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस तरह के किसी भी खबर को सोशल मीडिया में ना फैलाया जाए। यह पूरी तरह से झूठ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा यह हस्ताक्षरी पत्र लिखकर देने के बाद कोरबा जैसे शांतिपूर्ण और सामाजिक सौहार्द्र वाले जिले में प्रोपेगेंडा फैलाने का प्रयास पूरी तरह से असफल हो गया है। अराजक तत्व अपने प्रयास में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। ऐसी खबरें फैलाना शहर की सामाजिक समरसता को खराब करने जैसा है। शहर के सभी अमनपसंद लोगों को इससे बचना चाहिए। प्रोपेगेंडा फैलाने वाले ऐसे लोगों को चिन्हांकित किये जाने की जरूरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें