Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु नामांकन 15 अक्टूबर तक

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Jul 10, 2023
कोरबा /भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्याे के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान की जाती है। जिले के ऐसे बालक-बालिका जिनके द्वारा अपनी जान की परवाह किए बैगर दूसरे की जान बचाने हेतु किए गए बहादुरी के अनुकरणीय कार्य से संबंधित नामांकन प्रस्ताव जिलास्तर से आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 के पूर्व, भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली को प्रेषित किया जाना है। इस हेतु जिले के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु पात्रताधारी बालक-बालिका आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर 2023 तक वेबसाईट www.iccw.co.in में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की एक प्रति संबंधित परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा को उपलबध कराएं। पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट www.iccw.co.in में अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें