: मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस पर पूर्वांचल विकास समिति बाल्को इकाई की टीम ने बुके भेंट कर दी बधाई
Mukesh Kumar Bharti
Fri, Mar 3, 2023
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बाल्को स्थित सिविक सेंटर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्म दिवस समारोह में जहां पर विभिन्न संगठनों व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उक्त स्थल पर पहुंचकर मंत्री जयसिंह अग्रवाल को फूल, बुके, माला इत्यादि भेंट कर उन्हें उनके जन्मदिवस की बधाई दी तो वही पूर्वांचल विकास समिति बालको इकाई की टीम ने बुके भेंट कर मंत्री जयसिंह अग्रवाल को उनके जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की, तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु बने रहने की ईश्वर से कामना की। जिसमें मुख्य रुप से सुरेंद्र शर्मा (अध्यक्ष), नागेंद्र राय (महामंत्री) व राजकुमार यादव (कोषाध्यक्ष) इत्यादि मौजूद रहे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन