Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोर आवास मोर अधिकार के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई पदयात्रा

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Feb 20, 2023
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोर आवास मोर अधिकार के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा का शुभारंभ ग्राम चोढ़ा से निकलकर ग्राम शिर्डी व ग्राम लोटना पारा पहुंची जहां कटघोरा के पूर्व विधायक पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार की जनविरोधी नीति एवं प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों को संबोधित किया उन्होंने भूपेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार गरीबों के साथ घोर अन्याय कर रही है केंद्र की मोदी सरकार गरीबों को पक्का मकान के लिए राशि जारी कर दी है वही भूपेश सरकार प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवारों का आवास रोक कर आवास विहीन कर चुकी है। चुनाव के पहले लोक लुभावने घोषणा पत्र जारी किया था किंतु अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया किसानों के साथ भी घोर अन्याय कर रही है केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार समर्थन मूल्य में किसानों के शत-प्रतिशत धान खरीदी कर रही है उसी का परिणाम है कि धान खरीदी में बढ़ोतरी हुई है। भूपेश सरकार के संरक्षण में कटघोरा विधानसभा में कोयले की अफरा-तफरी चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है। कार्यक्रम को राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार केवल और केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं प्रदेश में चोरी हत्या लूट बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है पूरा प्रदेश अपराध गढ़ बन चुका है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव सिंह जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू जिला महामंत्री संतोष देवांगन विधानसभा प्रभारी दिनेश सिंह वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज शर्मा जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल जिला मंत्री राजेंद्र राजपूत हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष हरीश थारवानी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दीपक जायसवाल उपाध्यक्ष उत्तम पटेल अजय चंद्रा रघुराज सिंह उईके जनपद सदस्य भवानी राठौर दीपका मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा पार्षद अरुणीश तिवारी भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ऋषभ साहू, डॉ विजय राठौर दिनेश राठौर राजू प्रजापति, कृष्णा पटेल पंकज धुरवा राम पुकार पंडित उषा विश्वकर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें