: परसा भाटा विकास समिति ने बालको प्रबंधन द्वारा वादा खिलाफ़ी के विरोध मे आंदोलन बाबत बालको थाने में सोपा ज्ञापन
Mukesh Kumar Bharti
Thu, Aug 10, 2023
परसा भाटा विकास समिति ने बालको प्रबंधन द्वारा वादा खिलाफ़ी के विरोध मे आंदोलन बाबत बालको थाने में सोपा ज्ञापन सौंपा है तथा इसकी प्रतिलिपि विभिन्न प्रशासनिक अमले को भी दी है उन्होंने पत्र के माध्यम में बताया है कि
बालको प्रबंधन के द्वारा राखड़ एवं कोयला परिवहन के लिए बजरंग धाम बेलगरी बस्ती परसाभाटा रोड, रिंग रोड, रिस्दी रोड जो आम जन मानस के उपयोग के लिए है का उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण जानलेवा दुर्घटना, लोगो के घर पर भारी वाहन घुस रहा एवं चक्का जाम की स्थिती रोज बन रहा है । जिसके कारण आम जनमानस, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय व्यापारी एवं प्रभावित बस्ती वासी अत्यंत समस्या से ग्रसित है जिसकी वजह से परसाभाठा विकास समिति द्वारा प्रभावित लोगो के साथ मिलकर 18.01.23 को जन आंदोलन किया गया जिसमे बालको प्रबंधन जिला प्रशासन एवं परसाभाटा विकास समिति के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुआ है। जिसमें वैकल्पिक मार्ग का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा कहा गया था । जो कि अभी तक अपूर्ण है । लेकिन आज पर्यन्त तक बालको प्रबंधन द्वारा के द्वारा कार्य नही किया गया और न ही परसाभाटा विकास समिति से वैकल्पिक मार्ग की चर्चा की गई जिससे बस्ती वासी अत्यंत आक्रोशित है ।
अत: आम जन मानस परसाभाटा विकास समिति के साथ मिलकर बालको प्रबंधन से निवेदन करता है कि अगर 10 दिवस के अंन्दर् वैकल्पिक मार्ग नहीं निकलता है तो उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बालको प्रबंधन की होगी ।
प्रतिलिपी _ 1 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा सुचनार्थ
2 श्रीमान जिला दण्डधिकारी महोदय कोरबा सुचनार्थ
3 जिला परिवाहन विभाग कोरबा सुचनार्थ
4 नगर पुलिस अधीक्षक सुचनार्थ 5 श्रीमान थाना प्रभारी बालको सुचनार्थ
6 बालको प्रबंधन सुचनार्थ
विनीत परसाभाटा विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन