: पत्रकार मुकेश भारती के चलाए गए खबर से बौखलाए प्राचार्य भोजेंद्र सिंह ने स्कूली बच्चों का लिया सहारा, झूठ बोलना सीखाकर पढ़ाया अनैतिकता का पाठ, देखें वीडियो
Mukesh Kumar Bharti
Sat, Feb 24, 2024
समाचार भारती news24 के संपादक मुकेश भारती के चलाए गए सच पर आधारित खबर से बौखलाए मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको के प्राचार्य भोजेंद्र सिंह ने स्कूली छात्राओं का सहारा लेते हुए उनसे झूठ बुलवाकर सोशल मीडिया में फैलाया है,जिसमें बच्चे सरासर झूठ बोलते दिखाई पड़ रहे हैं, उन छात्रों को तो यह भी नहीं पता कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और यदि उसमें कोई जबरदस्ती घुसकर कोई भी कृत करता है तो सीसीटीवी कैमरे में वह दिख जाएगा,मिनीमाता स्कूल में प्राचार्य के द्वारा स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
उनसे झूठ बोलना सिखाया जा रहा है, स्कूली छात्रों के द्वारा प्राचार्य के द्वारा षड्यंत्र कारी तरीके से मुकेश भारती के विरुद्ध झूठ बुलवाया गया है जिसमें समाचार चलने के ठीक दूसरे दिन कुछ स्कूली छात्रों को कैमरे के आगे खड़ा कर उनसे झूठ बोलने पर बाधित किया गया, उनसे कहा गया कि यदि वे झूठ बोलते हैं तो संभवत: उन्हें क्लास में अच्छे रैंक से पास कर दिया जाएगा। चुकी समस्त छात्राएं नवी कक्षा की एवं 11वीं कक्षा की है तो उन्हें आसानी से होम एग्जाम लेकर अच्छे नंबर देकर पास करना मिनीमाता स्कूल के ही हाथ में है इस तरह का लोभ दिखाकर बच्चों में अनैतिकता के गुण भरना कतई उचित नहीं, ऐसे प्राचार्य के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है। गौरतलब हो की इससे पूर्व में भी इस तरह के झूठे व बेबुनियाद आरोप पत्रकार मुकेश भारती पर इसी स्कूल के ही द्वारा इसी तरह के ही आरोप लगाए गए जिसे साफ सुथरी छवि वाले पत्रकार मुकेश भारती आसानी से आरोपी को खंडित करते हुए उनके संयंत्रकारी चंगुल से बच निकले थे। यह 2 वर्ष पुराना मामला था, आज फिर पुन: जब मिनी माता स्कूल की अनैतिकता भरी खबर को प्रशासन में लाया गया तो बौखलाए प्राचार्य भोजेंद्र सिंह ने इसी तरह के हथकंडे अपनाना प्रारंभ कर दिया है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि उनके स्कूल में सीसीटीवी कैमरा अपनी पैनी नजर बनाए हुए है, यदि पत्रकार मुकेश भारती आए दिन उनके परिसर में बिना इजाजत घुसते हैं तथा अनैतिकता वाली वीडियो लगातार बना रहे हैं तो उनके सीसीटीवी फुटेज में मुकेश भारती की छवि अवश्य आ गई होगी,तो वे उसे वीडियो फुटेज को वायरल करते तो ज्यादा बेहतर होता ना की स्कूली छात्राओं को झूठ बोलने हेतु बाधित करते। जरा सोचिए ऐसे बच्चों पर प्राचार्य के प्रति किस तरह के सोच व्याप्त हो रहे होंगे तथा यह बच्चे किस दिशा की ओर मोड़ें जा रहे हैं, यह बेहद ही निराशाजनक तथा शर्मसार करने वाले कृत हैं जो की प्राचार्या भोजेंद्र सिंह द्वारा लगातार किए जा रहे हैं।
हम उन पलकों से भी निवेदन करेंगे कि ऐसे स्कूलों में जहां पर बच्चों को अनैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है ऐसे स्कूलों में पठन-पाठन हेतु अपने बच्चों को कतई ना भेजें तथा हम ऐसे प्राचार्य भोजेंद्र सिंह से आग्रह करेंगे की स्कूली छात्रों को अनैतिकता का पाठ न पढ़ाते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें। स्कूल पठन-पाठन हेतु होती है उनमें अच्छी शिक्षा बच्चों में दिए जाने का कार्य शिक्षकों द्वारा किया जाता है ना की उनसे झूठ बुलवाकर अनैतिक कार्यों में उन्हें झोंक दिया जाता है, ऐसे प्राचार्य को तुरंत स्कूल के बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए ताकि अन्य इस तरह के प्राचार्य हेतु एक सबक हो। स्कूली छात्राओं को यूं आगे करके झूठ बोलवाना तथा उनकी वीडियो को बिना ब्लर किए उनकी पहचान दिखाना यह भी अनैतिकता का परिचय है।
[video width="640" height="360" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/02/km_20240224_360p_30f_20240224_194828.mp4"][/video]
वैसे हमने इस वीडियो में उन तमाम झूठ बोल रही स्कूली छात्राओं के वीडियो को ब्लर कर के दिखाया है, किंतु उन्होंने तो अपनी सारी हदें ही पार कर दी अनैतिकता के प्रकाष्ठा में वे ऐसे बह गए कि उन्हें क्या उचित है और क्या अनुचित इसका भी ज्ञान नहीं रहा और अज्ञानता बस छात्राओं ने भी झूठ बोलने का अच्छा प्रयास किया है किंतु कई बार जब उनसे बोलते वक्त त्रुटि हो जा रही है तो पीछे से शिक्षक उन्हें सिखाते हुए भी आसानी से सुने जा सकते हैं। हम शासन प्रशासन तथा शिक्षा विभाग से भी निवेदन करते हैं कि एक पत्रकार की छवि को धूमिल पहुंचने का मिनीमाता स्कूल के प्राचार्य भोजेंद्र सिंह द्वारा घोर निंदनीय प्रयास किया गया है जो की एक जांच का विषय है, अतः जांचकर संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें ताकि ऐसा कृति करने के लिए ऐसे प्राचार्य सौ बार सोचे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन