Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राजस्व मंत्री जयसिंह को अचानक दिल्ली से बुलावा, उनके प्रभार वाले जिलों के टिकट पर फंसे पेंच पर मंत्रणा

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 17, 2023
कोरबा। शुक्रवार को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल अपने चुनावी तैयारी में व्यस्त थे। कई कार्यक्रम निर्धारित थे लेकिन अचानक उन्हें दिल्ली से हाई कमाम का बुलावा आया गया। जिसके बाद वह तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चयन समिति के सदस्य हैं और प्रदेश के कई सीटों पर अच्छी खासी पैठ रखते हैं। उपचुनाव की कमान भी इन्होंने संभाली थी। जिसमें कांग्रेस जीती भी थी। कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची अब कभी भी जारी हो सकती है। इसके ठीक पहले राजस्व मंत्री को दिल्ली बुलाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत समेत अन्य दिग्गजों को भी बुलाया गया है। ताकि उनके प्रभार वाले जिले के विधानसभा में ज़िताउ प्रत्याशियों का ठीक तरह से चयन किया जा सके। बेहतर चुनावी तैयारी और सटीक प्रत्याशी के चयन में प्रदेश के कुछ कद्दावर नेताओं की रायशुमारी ली जा रही है। राजस्व मंत्री प्रदेश के जिन-जिन जिलों के प्रभार पर रहे हैं। वहां उनके कार्यों को सराहना मिली है। कार्यकर्ताओं में बेहतर पकड़ भी है। अब जब टिकट फाइनल होने जा रहा है। तब हाई कमान ने ऐसे नेताओं को याद किया है। जो की धरातल की चुनौतियों को समझते हैं। कांग्रेस आने वाले चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती है। इस दिशा में कांग्रेस हाई कमान का नजरिया बिल्कुल साफ है। टिकट वितरण में कोई त्रुटि न हो किसी भी ऐसे कैंडिडेट को टिकट न मिले जो जीतने की क्षमता ना रखता हो। इसकी पुष्टि कर सूची पर अंतिम निर्णय के पहले हाई कमान ने राजस्व मंत्री को बुलाया है। राज्य के सभी मंत्रियों को टिकट दिया जाना पहले ही तय किया जा चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें