Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राजस्व मंत्री करेंगे वार्ड क्र. 24 एम.पी. नगर में निगम मद से कराए जाने वाले विविध विकास कार्यो का भूमिपूजन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Aug 7, 2023
कोरबा 6 अगस्त। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम मद से विकास कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन दिनांक 7 अगस्त दिन सोमवार को वार्ड क्रमांक 24 अन्तर्गत एम.पी. नगर विस्तार के उद्यान में दोपहर 12 बजे किया जाएगा जिसके तहत गार्डन में शेड, स्टोर रूम एवं टॉयलेट का निर्माण कार्य कराया जायेगा। उसी समय अतिथियों द्वारा स्मृति उद्यान, पुष्पलता उद्यान, शिवाजीनगर उद्यान, एमपी. नगर उद्यान एवं बिसाहू दास महंत उद्यान में खेल उपकरण प्रदाय एवं स्थापना कार्य कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल के साथ अतिविशिष्ट अतिथि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, श्रीमती ज्योत्सना डॉ. चरणदास महंत, महापौर नगर पालिक निगम राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में सभापति, नगर पालिक निगम, कोरबा श्यामसुंदर सोनी, कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, जिला कांग्रेस कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष व एम.आई.सी. सदस्य संतोष राठौर सहित पार्षद गणों एवं वार्ड के नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें