Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रिवांश वर्मा ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में प्राप्त किया सिल्वर मेडल

नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो कराटे स्पर्धा 2023 में रिवांश वर्मा ने अपने कुशल खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर 21 किलोग्राम वेट कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अर्जित किया तथा कोरबा जिला का नाम रोशन किया। रिवांश वर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने ट्रेनर्स को भी दिया है। तो वहीं रिवांश वर्मा के माता-पिता ने रिवांश वर्मा के प्रदर्शन पर उनके ट्रेनर योगेश श्रीवास तथा तुलसीराम बरेठ के प्रति आभार व्यक्त किया है। तो वही इस विषय की जानकारी देते हुए रिवांश वर्मा के ट्रेनर योगेश श्रीवास व तुलसीराम बरेठ ने बताया कि रिवांश वर्मा बेहद ही मेहनती खिलाड़ी हैं। बता दें कि रिवांश वर्मा के पिता श्री रितेश कुमार वर्मा एक बाल्को कर्मी हैं, जहां पर वे अपने कार्य क्षेत्र में कुशल कार्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं रिवांश वर्मा की माता श्रीमती वर्षा वर्मा एक कुशल ग्रहणी है जो की प्रत्येक दिन घर की देखरेख करते हुए घर के सदस्यों में ऊर्जा का एक नया संचार भरती है। गौरतलब है कि नया रायपुर में आयोजित इस स्पर्धा में कोरबा समेत विभिन्न जिलों रायपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, सुकमा, दुर्गा, शक्ति, नारायणपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, शक्ति एवं महासमुंद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया जिसमें कोरबा जिले ने ओवरऑल परफॉर्मेंस के तौर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे लेकर अनिल द्विवेदी (छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ प्रदेश महासचिव) ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें