Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय सिंह और सचिव बने संदीप शर्मा

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Mar 23, 2024
कोरबा के हरी मंगलम होटल में *कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन* की वार्षिक बैठक आयोजित की गई । जिसमें हमारे एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर श्री संजय सिंह जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री सत्या जायसवाल, उपाध्यक्ष रूप में श्री एन के त्रिपाठी, सचिव के रूप में संदीप शर्मा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में श्री सुनील मानिकपुरी, संगठन सचिव के रूप में श्री कमल सिंह, उप सचिव के रूप में श्री गोपाल भौमिक एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री राम प्रवेश पाल जी, श्री संजीव राय जी, श्री जय नारायण राठौर जी को मनोनीत किया गया । श्री गुलशन अरोरा जी को अध्यक्ष पद से पदोन्नति करके पुनः संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही हरजीत सिंह राजपाल जी को भी संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक श्री दिलीप वर्मा जी ने कहा की स्टार वाइस ऑफ़ इंडिया फेम जाकिर हुसैन के सपनो को साकार करना है इसके लिए प्रशासन से एसोसिएशन के लिए भवन की मांग किया जाएगा। संरक्षक श्री गुलशन अरोरा ने कहा की कोरबा के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी ने कहा कि एसोसिएशन को एक नए मुकाम में लेजाया जायेगा। और संगीत से जुड़े कलाकारों के साथ साथ सभी प्रकार के कला संस्कृति जुड़े लोगों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन में स्वर्गीय जाकिर हुसैन के पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें