Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: माँ गौरी बाल गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में श्री लखन लाल देवांगन हुए शामिल

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Sep 24, 2023
बाल्को क्षेत्र के सेक्टर 5, वार्ड 39 में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाये जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी के दिवस से ही नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा नृत्यकला की प्रस्तुति व विभिन्न खेलों के कार्यक्रम हो रहे हैं , साथ ही नित्य नये नये भोग पकवान वितरण किये जा रहे हैं। पूरे वार्ड में आनंद का माहौल व्याप्त है। झमाझम बारिश में पंडाल की स्थिति डगमगाने के बाद भी समिति की महिलायें मजबूती से खड़ी हुयी हैं। किसी के आनन्द में कमी की अनुभूति नहीं दिखायी पड़ती। इसी दरमियान आज शाम आरती में पूर्व महापौर रह चुके भाजपा प्रत्याशी मान. लखनलाल देवांगन का आगमन हुआ, एवं उनके करकमलों से श्री गणेश भगवान के पूजन संपन्न हुये। तदुपरांत लखन लाल देवांगन द्वारा समिति के मातृशक्तियों को वार्ड में इस तरह के धार्मिक भव्य आयोजन के लिये सराहना किये गयें। इसी बीच सभी मातृशक्तियाँ मिलकर पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किये, साथ ही आगामी चुनाव में जीत हासिल हेतु शुभकामनायें भी दिये। इस दौरान वार्ड के पार्षद लुकेश्वर चौहान, सुश्री अर्चना रुनिझा, अन्य भाजपा पदाधिकारी, वार्ड वासी एवं समिति की सभी महिलायें (लालिमा जायसवाल, ऊषा पाण्डेय,,,,,आदि) उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें