: रंग लाई पार्षद नरेंद्र देवांगन की सक्रियता, पीपर पारा कोहड़िया में अब नहीं होना पड़ेगा चिकित्सा सुविधा से वंचित
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Mar 27, 2023
रंग लाई पार्षद नरेंद्र देवांगन की सक्रियता, पीपर पारा कोहड़िया में अब नहीं होना पड़ेगा चिकित्सा सुविधा से वंचित, वार्ड वासियों को जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मिलेगा लाभ
कोरबा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 कोहड़िया पीपर पारा में काफी लंबे समय से चिकित्सा की असुविधा अब शीघ्र ही दूर होने जा रही है वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन के अथक प्रयास से वार्ड वासियों को जल्द ही 22 लाख 21 हजार की लागत से बनने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लाभ मिलेगा। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भवन निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड वासियों से चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से वार्डों में मूलभूत विकास कार्यों को गति प्रदान किया जा रहा है। जनता के हित के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। वार्ड में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस दृष्टि से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके पूर्व वार्डों में चाहे सीसी रोड हो नाली निर्माण हो स्कूल भवन निर्माण हो सांस्कृतिक मंच निर्माण हो हाता निर्माण, बिजली की व्यवस्था व पेयजल की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि चाहे शिक्षा की बात हो या स्वास्थ्य या समस्याओं के निराकरण की हर पहलू पर काम करना हमारा कर्त्तव्य है
इस अवसर पर आशीष द्विवेदी,पुनीराम साहू,कपूर चंद पटेल,रवि पोर्ते,दिनु यादव,भरत चंद्रा,संतोषी चंद्रा,पार्वती साहू,रामकुमारी महंत,कौशल्या महंत,तोलेश्वरी यादव,पुष्पा श्रीवास,लता साहू,सुक्रिता गोंड,दिनेश राज,वृंदा साहू,सतीश मानिकपुरी,ढेलुराम देवांगन,महावीर प्रसाद राठौर, धनसाय राठौर, विजय साहू,विनय श्रीवास्तव, राजकुमार ठाकुर,धनेश्वर टेकाम,बाबूलाल,गस्वर महंत, चंदन मजुमदार, राहुल, हीरा सिह कंवर,आशुतोष व वार्ड वासी उपस्थित थे
उन्होंने आगे कहा कि चाहे शिक्षा की बात हो या स्वास्थ्य या समस्याओं के निराकरण की हर पहलू पर काम करना हमारा कर्त्तव्य है
इस अवसर पर आशीष द्विवेदी,पुनीराम साहू,कपूर चंद पटेल,रवि पोर्ते,दिनु यादव,भरत चंद्रा,संतोषी चंद्रा,पार्वती साहू,रामकुमारी महंत,कौशल्या महंत,तोलेश्वरी यादव,पुष्पा श्रीवास,लता साहू,सुक्रिता गोंड,दिनेश राज,वृंदा साहू,सतीश मानिकपुरी,ढेलुराम देवांगन,महावीर प्रसाद राठौर, धनसाय राठौर, विजय साहू,विनय श्रीवास्तव, राजकुमार ठाकुर,धनेश्वर टेकाम,बाबूलाल,गस्वर महंत, चंदन मजुमदार, राहुल, हीरा सिह कंवर,आशुतोष व वार्ड वासी उपस्थित थेTags :
विज्ञापन
विज्ञापन