Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, भाजपा प्रत्याशी लखन लाल और उसके भाई नरेंद्र के इशारे पर हमले का आरोप, कुछ दिन पहले दी गयी थी देख लेने की धमकी

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 14, 2023
कोरबा। पुराने शहर के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणबन तालाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के गुंडानुमा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार की शाम को दो युवकों ने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उसके पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज की गई है। [video width="848" height="480" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231114-WA0006.mp4"][/video] युवक प्रमोद श्रीवास और आनंद श्रीवास प्रमोद शिकायत लेकर सोमवार की शाम को कोतवाली थाना पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें हम लोगों ने लखन लाल देवांगन से सवाल जवाब किया था। तब भी समाज के कुछ पदाधिकारी और लखनलाल देवांगन ने हमें देख लेने की धमकी दी थी। आज शाम को जब हम चुनाव प्रचार में निकले। तब कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग लक्ष्मणबन तालाब के पास हमें मिल गए। हमारे घर की महिलाएं भी थी। हम दोनों पर हमला कर दिया। गुंडे महिलाओं को भी गाली गुप्तार कर रहे थे। खासतौर पर हम दोनों को ही टारगेट किया गया। हमारे सिर और हाथ पैर में चोट आई है। यह जानलेवा हमले की तरह था। जिसे भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उनके भाई नरेंद्र देवांगन ने हम पर कराया है। हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह सरासर दबंगई करते हुए गुंडागर्दी करने का कृत्य है। जिस पर हम ठोस कार्रवाई की गुहार लगाने थाना पहुंचे हैं। *कोतवाली पुलिस ने कही है कार्यवाही की बात* : इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस मारपीट के बाद घायल युवकों का बयान दर्ज कर रही है। दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की बात कही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें