Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: चौखट में फन फैलाए घंटो बैठा रहा कोबरा, जान बचाने के लिए परिवार वाले बंधक की तरह बैठे रहे ऊपर

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Mar 21, 2023
छत्तीसगढ़ में अचानक से मौसम बदलने से पूरा माहौल बदल गया हैं जहां इस वक्त तपती धूप हुआ करती हैं वहीं अचानक बारिश होने से कोहरे के साथ ठंड लगने लगी हैं वहीं इसका असर कोरबा जिले में भी काफी असर देखने को मिल रहा जिले में आसनक से बीती रात में झमा झम बारिश होने से लोगों की मुसिबत बढ़ गई बारिश के कुछ देर बाद ही एक परिवार कई घंटो तक बंधक बन कर एक कमरे में बैठा रहा जी हा मामला हैं कोरबा के दादर खुर्द का जहां ज़मीन में रेंगने वाली मौत कोबरा सांप अचानक से एक छोटे से कमरे में घूस गया वहीं परिवार की महिला खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं जब अचानक से कोबरा पर नज़र पड़ी तो परिवार की जान अटक गई और डरे सहमे पूरा परिवार भाग कर एक किनारे बने पठार पर बैठ गया और सांप से जाने की प्रार्थना करने लगें पर वह कोबरा चौखट पर ही फन फैलाए बैठ गया मानो परिवार वालों को बंधक बना लिया हो, किसी तरह मदद के लिए बगल वालों को इसकी जानकारी दी जिसके पश्चात पड़ोसी हर्षल पटेल ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया और बताया साप एक किराने बैठ गया हैं और परिवार वाले अन्दर फस चुके हैं, जितेंद्र सारथी ने हल्की हल्की बारिश होने की वजह से थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं आखिरकार एक घण्टे के पश्चात जितेन्द्र सारथी मौके पर पहुंचे और कमरे में प्रवेश किया जिसको देख बंधक बनी महिला फूट फूट कर रोने लगीं और बचा लेने की गुहार लगाने लगी फ़िर सारथी ने उनको समझाया तब जाकर उनका डर कम हुआ जिस वक्त कमरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था वही बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थीं फिर सुरक्षित तरीके से उसे डिब्बे में बंद किया और और परिवार को निचे आने को बोला गया, एक घंटो दहशत में रही महिला सरस्वती यादव ने पुरी आप बीती बताई और बार बार नम आशु के साथ कहने लगीं " *हमर आज जान बचा लेंहे बेटा* "फिर सभी ने राहत भरी सास ली और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया थोड़ी देर पश्चात फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। *यादव परिवार सुबह ही आए थे किराए में रात को खाली कर दिए।* सरस्वती यादव का परिवार कहीं बाहर से कमाने खाने के लिए कोरबा आए थे जो की सुबह ही दादरखुर्द में मकान लेकर सुबह ही किराए में रहने लगे थे पर उन्हें क्या मालूम था उनका सामना कोबरा साप से ऐसे सामना होगा, एक घण्टे के दहशत भरे पल ने उनके दिमाग़ में इतना डर भर दिया की साप के रेस्क्यू के कुछ मिनटों बाद ही घर को ख़ाली कर दिया और अपने दामाद के घर चले गए। *जितेन्द्र सारथी ने समस्त प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से विशेष रूप से निवेदन किया गया है की रेस्क्यू हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151 को प्रकाशित करे, देखा गया हैं की अभी भी बहुत लोगों के पास हमारा नंबर नहीं होने की वजह से लोग यहां वहा नंबर मांगते रहते हैं जिसकी वजह से लोग लगातार परेशान होते रहते हैं।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें