Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शत-प्रतिशत बच्चों के विकास हेतु वजन त्यौहार की अवधि में की गई वृद्धि,अब जिले में 25 सितंबर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 15, 2023
कोरबा जिले में 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। शत-प्रतिशत बच्चों की वृद्धि निगरानी को दृष्टिगत रखते हुए वजन त्यौहार की अवधि को 25 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ाई गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने वजन त्यौहार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 सितंबर से 13 सितंबर तक वजन त्यौहार आयोजित किया जाना था। जिसकी समय सीमा में वृद्धि करते हुए अब 25 सितंबर 2023 तक बढ़ाई गई है। इसका उददेश्य जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करना, बच्चों का डेटाबेस तैयार करना, कुपोषण कम करने हेतु कार्ययोजना बनाना तथा लक्षित बच्चों को चिन्हांकित करना है। बच्चों के वजन तथा ऊंचाई मापन का कार्य आंगनबाड़ी केन्द्र स्तरीय दल द्वारा किया जाएगा। इस दल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, वार्ड पंच/पार्षद स्थानीय प्राथमिक शाला का एक शिक्षक निकटस्थ आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। दल गठन संबंधी आदेश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अनुमोदन से जारी किया जाएगा तथा अंतर्विभागीय समन्वय हेतु अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि वजन त्यौहार कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें