Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: गौठान पहुँचकर महापौर ने मनाया हरेली पर्व, नगर वासियों को दी बधाई

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jul 18, 2023
कोरबा :- आज गोकुल नगर स्थित गोठानों में हरेली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इसके मुख्य अतिथि महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद रहे साथ में निगम के सभापति श्याम सुन्दर सोनी तथा सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर श्री प्रसाद व अन्य अतिथियों ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विधि पूर्वक पूजन किया उसके पश्चात् खेती में लगने वाले औजार तथा गौ-माता का पूजन कर उन्हें गुड़ चारा खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नगर वासियों को हरेली पर्व की बधाई दी तथा सबके जीवन में खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गेढ़ी चढ़कर परंपरागत खेलों का आनंद लिया। हरेली पर्व के दौरान श्री प्रसाद ने कहा हरेली पर्व छत्तीसगढ़ राज्य का बहुत ही लोकप्रिय त्यौहार है। इसे वर्ष का पहला त्यौहार माना जाता है। आज के दिन इस त्यौहार को प्रत्येक किसान भाई-बहनें बड़े उत्साह के साथ मनाते है तथा भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाते है। आज ही के दिन से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रति जागरूकता एवं उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन क्लब स्तर पर शुरू किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें