Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भा.क.पा. छ.ग. की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक जिला चाम्पा स्थित पार्टी कार्यालय मे संपन्न

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छत्तीसगढ राज्य परिषद की मैदानी क्षेत्र की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक दिनांक 17/3/2024 जिला चाम्पा में पार्टी कार्यालय मे संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता का. सोम गोस्वामी द्वारा किया गया। और इफ्टा के साथी का. निसार अली ने जनगीत दमादम मस्त कलंदर गा कर शुरुआत किये बैठक मे रायपुर संभाग,बिलासपुर संभाग,दुर्ग संभाग व सरगुजा संभाग के पार्टी ईकाईयो के जिलासचिव ,राज्य परिषद सदस्य व सक्रिय वरिष्ठ साथियो व सहयोगियो की उपस्थिति रही कोरबा जिले के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कोरबा की जन समस्याओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा 16 फरवरी 2024 से कोरबा की जन समस्याओं को लेकर आमरण अनशन किया गया। और आचार संहिता के बाद फिर से कोरबा के प्रमुख मुद्दों जैसे प्रदूषण, नगर निगम के सफाई कर्मचारी कचरा उठाने वाले कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी एवं सामाजिक सुरक्षा, कोरबा जिले की सभी तालाबों की साफ सफाई एवं पानी भराव की व्यवस्था को लेकर पार्टी आंदोलन करेंगी। बैठक मे पार्टी सदस्यता /नवीनीकरण 25 मार्च तक पूर्ण कर राज्य को अनिवार्य रूप से भेजने का निर्णय लिए गया ।वर्तमान लोकसभा चुनाव व पार्टी , संगठन विस्तार विषय पर जिलेवार सांगठनिक कार्य दायित्व का आकलन किया गया बस्तर लोकसभा लडने का समर्थन कर मैदानी क्षेत्र की अन्य लोकसभा सीट लडने की विषय पर गंभीरतापूर्वक चर्चा कर साथियो ने प्रस्ताव राज्य परिषद को जल्द देकर चुनाव लडने की अनुमति मांगे है जिसमे जांजगीर,कोरबा ,सरगुजा ,बिलासपुर लोकसभा सीट लडने पर चर्चा हुआ ।बैठक मे साथी ,बिलासपुर से अधिवक्ता लखन सिंह, दुर्ग-भिलाई से बिनोद कुमार सोनी ,रायपुर से डाक्टर सोम गोस्वामी , कामरेड निसार अली ,कोरबा से‌ का.पवन कुमार वर्मा , वरिष्ठ कामरेड राम मूर्ति दुबे जी , सक्ती से का.अनिल शर्मा जी ,रायगढ से का. देवेन्द्र श्रीवास्तव जी ,अकलतरा से का. चंद्र प्रकाश लावनिया जी , सरगुजा से अधिवक्ता अनिल द्विवेदी, का.शीतल खलखो एवं छै अन्य साथी,चाम्पा जांजगीर से वरिष्ठ का. संतूदास महंत,का मुकेश वोहरा,का.सत्य नारायण कमलेश,का.केराराम मन्नेवार,का बसंत कुमार साहू, का देवेन्द्र खान्डेकर,का बिहारी लाल कर्ष की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। (पवन कुमार वर्मा) जिला सचिव *7974501301* *भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें