Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पांच माह से फरार चल रहे अमानत में खयानत करने वाले सेल्स मेन को कोतवाली पुलिस द्वारा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Jul 28, 2023
*थाना कोतवाली कोरबा* *दिनांक- 27.07.2023* ▪️ पांच माह से फरार चल रहे अमानत में खयानत करने वाले सेल्स मेन को कोतवाली पुलिस द्वारा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार *▪️अपराध क्रमांक 124 / 23, धारा-408 भादवि* *▪️नाम आरोपी* प्रदीप कुमार तांडे पिता पुरूषोत्तम लाल तांडे, उम्र 25 वर्ष, साकिन ग्राम सोनादुल्ला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) दिनांक 22.02.2023 को प्रार्थी विक्रम अग्रवाल पिता त्रिलोकचंद अग्रवाल उम्र 43 वर्ष निवासी जायसवाल गली पुरानी बस्ती कोरबा का थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रदीप कुमार तांडे नामक युवक इसके गणपति इंटरप्राईजेस नामक थोक दुकान में सेल्स मेन का काम करता था जो जिले के अन्य व्यपारियों से नगदी रकम वसूली का काम करता था जो लालच वश शहर के विभिन्न व्यपारियों से लगभग 2,27,786 / रूपये को वसूलकर दुकान में जमा नहीं किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 408 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एंव नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो अपने सकूनत से फरार चल रहा था। जो मुखबीर सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप कुमार तांडे को उसके ग्राम सोनादुल्ला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से दिनांक 26.07.23 को पकड़कर थाना लाये पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में स.उ.नि. अफसर हुसैन खान, आर. चंद्रकांत गुप्ता व आर. सुनील राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें