Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सतनाम का संदेश लेकर लौटे समाज के युवा

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jan 31, 2024
कोरबा । सतनाम के संदेश को लेकर गुरू के दर्शन करने पुरानी बस्ती आदिले चौक कोरबा से कविराज आदिले, प्रकाश खूंटे, रोशन और ऋषभ 27 जनवरी को पैदल यात्रा कर गिरौैदपुरी धाम गये। गुरू का दर्शन कर 31 जनवरी को कोरबा वापस लौटे। सतनाम के संदेश को लेकर 27 जनवरी को पुरानी बस्ती से युवाओं के सदस्यों की एक टीम गिरौदपुरी धाम पैदल गई। तीन दिनों के इस यात्रा में पहले दिन 38 किलोमीटर दूरी तय कर खिसोरा में रात्रि विश्राम किया गया। दूसरे दिन 28 जनवरी को प्रात: 5 बजे यात्रा प्रारंभ किए और ग्राम सेमरा में रात्रि विश्राम किए। सभी युवा सतनाम का प्रचार कर तीसरे दिन गिरौदपुरी पहुंचकर गुरू का दर्शन किए। तीसरे दिन ही सतनाम के नाम का ज्ञान लेकर आज कोरबा आगमन हुआ। कोरबा में कोरबा सतनामी कल्याण समिति के सदस्य त्रिवेन्द्र आदिले, कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सविता खरे, सावित्री आदिले, सविता खूंटे, सरोज आदिले, किरण खूंटे, चंद्रिका बंजारे, लता खंूटे, लक्ष्मीन मनहर, गायत्री आदिले, पुष्पा खूंटे, चंद्रकला आदिले सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें