Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पीडिया मुठभेड़ की हो न्यायिक जांच दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही_सीपीआई

Mukesh Kumar Bharti

Wed, May 22, 2024
सीपीआई जिला कोरबा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा जंगल में नही हुई मुठभेड़ गांव में ही वनोपज इक्कठे कर रहे आदिवासी आम जनता को घेर कर किया गया निर्मम हत्या जिसमें घूंगे बहरे और नाबालिग भी हैं शामिल । यह घटना दर्दनाक और बेहद निंदनीय दोषियों पर हो कड़ी कार्यहवी* वर्मा ने आज महामहिम मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली भारत, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, को माननीय कलेक्टर महोदय जिला कोरबा द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें वर्मा द्वारा उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य जिला बीजापुर, ग्राम पीडिया रहने वाले आदिवासियों नक्सली बताकर उन पर गोलियां चलाई गई , जिसकी जानकारी आदिवासियों के मसीहा पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड मनीष कुंजाम जी को जानकारी मिली तो वह 15 मई 2024 को 15 सदस्यों के साथ पीड़ित आदिवासियों से मिलने पहुंचे, वहां के ग्रामीणों ने मनीष कुंजाम जी को बताया कि हम तेंदू पत्ता वनोपज इक्कठे कर रहे थे तभी पुलिस वालो ने चारों तरफ़ से घेरा और एक जगह लेजाकर गोली मारा गया कइयों ने गुहार लगाई की हमे मत मारिए फिर भी पुलिस ने एक नही सुनी सबकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। ताजुब की बात यह है कि उसमे एक ग्रामीण गूंगा भी है अवलम सन्नू जो बोल, सुन नही सकता वहा पत्थर पर बैठा था उसे भी पुलिस ने गोली मारी जिसके चार बच्चे भी हैं ।दूसरा मोटू अवलम जो नाबालिग है उम्र 16 बर्ष तीसरा ओयम भीमा जो पेड़ पर चढ़ा था उसे वहीं गोली मारा गया ऐसे करके बारी बारी से सभी को मौत के घाट उतारा गया और एक नाबालिग जिसके पैर में तीन गोली लगी है वह घायल है। वहां पर जब महिलाएं ऐसे करने से माना करने की बात कही तो उन्हे डंडों और लात घुसे से मारा गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का मानना है कि यदि वह आदिवासी नक्सली थे तो पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए था और फिर पूछताछ करने चाहिए थी लेकिन पुलिस ने बिना सोचे समझे निर्दोष ग्रामीण आदिवासियों पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया जो कि सरासर गलत है। *दूसरा ज्ञापन जिलाधीश महोदय को दिया गया जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही के संबंध में उल्लेख किया गया है* कि बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया जाता है लेकिन उसे बैरिकेड (घेरा) नहीं किया जाता है। ट्रांसफार्मर में जो पैनल लगे होते हैं उसका दरवाजा भी खुला रहता है या कई पैनल का दरवाजा टूट गये है ट्रांसफार्मर रोड के नजदीक लगे हुए हैं तार भी बिखरा हुआ रहता है जानवर आसपास घास खाने के लिए जाते हैं छोटे-छोटे बच्चों का भी उनसे खतरा बना रहता है पैनल खुला होने के कारण, तार बिखराव के कारण एवं बेरिकेट न होने के कारण कभी-कभी अप्रिय घटना घट सकती है । यह की कुछ दिन पहले भदरापारा बालकों में एक गाय ट्रांसफार्मर की पास गई और खंभे के संपर्क में आने से गाय की मृत्यु हो गई क्योंकि खंबे में करंट सप्लाई हो रहा था ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का यह सुझाव है कि जहां-जहां ट्रांसफार्मर लगे हैं वहां वैरिकेड लगाया जाए एवं लोहे की खंबे की जगह कंक्रीट का खंभा का उपयोग किया जाए जिससे कि अप्रिय घटना घटने से बचा जा सके। वर्मा ने कबीरधाम जिले ग्राम बाहपनी में हुई दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि *छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पीड़ित प्रत्येक परिवारों को 50-50 लाख रुपए दिया* जाए। यह देखा गया है कि ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को पिकअप में जानवरों की तरह भरकर ले जाया जाता है इस पर शासन को ध्यान देने की जरूरत है। ज्ञापन देते समय जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा जिला परिषद सदस्य कामरेड राम मूर्ति दुबे, कामरेड सुनील सिंह उपस्थित थे। सभी सम्मानित प्रेस के साथियों से मेरा निवेदन है कि इस खबर को अपने न्यूज़ चैनल, पोर्टल में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें