Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नामांकन रैली में उमड़ी हजारों की भीड़, छत्तीसगढ़ सहित कोरबा की चारों सीट जीत कर बहुमत से बन रही भाजपा सरकार:- हितानंद अग्रवाल

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 28, 2023
कोरबा के चारों विधानसभा सीटों में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन दाखिले से पूर्व शक्ति प्रदर्शन के नाम पर जमकर भीड़ जुटाई गई, एवं दोनों पार्टियों के बड़े पदाधिकारी से ही सीनियर नेता भी नामांकन में पहुंचे कांग्रेस ने जहां 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया तो भाजपा के प्रत्याशियों ने 27 अक्टूबर को लेकिन नामांकन रैली के दौरान भीड़ के मामले में भाजपा ने मैदान मार लिया है | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि 5 साल में भूपेश सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा है, वादाखिलाफी की है, प्रदेश का ऐसा कोई वर्ग बचा नही है जिसको भूपेश बघेल ने ठगा नही है, कोरबा की नामंकन रैली में उमड़ी भीड़ ने आज ये साबित कर दिया कि कोरबा की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा चुनाव जीत रही और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही हैं | श्री अग्रवाल ने कहा कि एक दिन पूर्व जहाँ कांग्रेस ने नामंकन रैली में 500 रुपये प्रति व्यक्ति देकर 2 हजार की भीड़ जुटाई वही भाजपा की रैली में स्वस्फूर्त 6 हजार से अधिक की भीड़ जुटी, जो चुनाव में झूठी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगी |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें