Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा से प्रत्याशी बनाए जाने पर लखन देवांगन को उनके निवास में हजारों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतक पहुंचे बधाई देने।

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 18, 2023
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरबा विधानसभा सीट के लिए लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी बनाए जाने पर कोरबा में हर्ष का माहौल हो गया है। गुरुवार को कोरबा सीट की टिकट घोषणा होते ही पूर्व महापौर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन के निवास में शाम से अगले दिन सुबह तक उनके पार्टी कार्यकर्ताओं हजारों लोगों उन्हें बधाई संदेश देने पहुंचे। लखन लाल देवांगन अपना वार्ड निकाय चुनाव जीत हासिल कर राजनैतिक करियर शुरू किया। इसके पश्चात महापौर चुने गए। 2013 में कांग्रेस के अजेययोद्धा कहे जाने वाले कद्दावर नेता बोधराम कंवर को हराकर भाजपा के लिए कटघोरा निर्वाचन क्षेत्र की जीत हासिल की और विधानसभा पहुंच गए छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव बने। एक लोकप्रिय महापौर के रूप में ख्याति अर्जित कर विधानसभा में कदम रखा। देर शाम मीडिया से चर्चा के दौरान कहा जनता ने मुझ पर हमेशा भरोसा जताया है। कोरबा की जनता बहुत ही सुलझी हुई है निसंदेह बदलाव चाहती है कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ना चुनौतीपूर्ण है लेकिन इस चुनाव में लड़ने का भी मजा आएगा। प्रदेश के राजस्व मंत्री धन बल में काफी मजबूत हैं और इस मजबूती के सामने एक जमीन से जुड़े मध्यम वर्गीय प्रत्याशी का मुकाबला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए भी रोचक होगा। श्री देवांगन ने कहा कि महापौर कार्यकाल में मेरे द्वारा नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य किए गए जिसे आज भी जनता ने याद रखा है। निसंदेह जनता के प्रति मेरे जुड़ाव और क्षेत्र के मतदाताओं और संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कोरबा विधानसभा का यह चुनाव न सिर्फ ऐतिहासिक होगा बल्कि परिणाम भी बदलाव वाले होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें