Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बालकोनगर श्री राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पूजा अर्चना

बालकोनगर, 14 जनवरी 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के टाउनशिप परिसर स्थित श्री राम मंदिर में आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने रामलला के दर्शन के साथ ही शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और बालकोनगर एवं कोरबा जिला के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मंदिर के संबंध में बालको सीईओ से जानकारी प्राप्त की। 1976 में बालको द्वारा निर्मित इस मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत पाठ एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। केन्द्रीय मंत्री ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ-सफाई के कार्य में भी सहयोग किया। ________

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें