Thursday 4th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: वेदांत कश्यप ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो कराटे स्पर्धा में प्राप्त किया स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन

नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो कराटे स्पर्धा 2023 में वेदांत कश्यप ने अपने कुशल खेल का प्रदर्शन करते हुए 32 किलोग्राम वेट कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अर्जित किया तथा कोरबा जिला का नाम रोशन किया । वेदांत कश्यप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने ट्रेनर्स को भी दिया है। तो वहीं वेदांत कश्यप के माता-पिता ने वेदांत कश्यप के इस प्रदर्शन पर उनके ट्रेनर योगेश श्रीवास तथा तुलसीराम बरेठ के प्रति आभार व्यक्त किया है। बता दें कि कि प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंह देव जी पधारे जो की स्वाम छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, जिन्हें देख वहां के खिलाड़ियों में अलग सी स्फूर्ति नजर आई तथा वे ऊर्जावान हो उठे। इस कार्यक्रम के दौरान सिंह देव ने समस्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तदुपरांत समस्त खिलाड़ियों ने सिंह देव के साथ तस्वीरे भी खिंचवाई। तो वही इस विषय की जानकारी देते हुए वेदांत कश्यप के ट्रेनर योगेश श्रीवास व तुलसीराम बरेठ ने बताया कि वेदांत बेहद ही मेहनती खिलाड़ी हैं तथा उन्होंने इससे पूर्व में भी आनेको प्रतिस्पर्धाओ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अर्जित किया है। बता दें कि वेदांत कश्यप के पिता श्री नरेश कश्यप बाल्को कुर्मी हैं, जहां पर वे अपने कार्य क्षेत्र में कुशल कार्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं वेदांत की माता श्रीमती ज्योति कश्यप भी बालको कर्मी है जो कि अपने कार्य क्षेत्र में कुशल कार्य का प्रदर्शन कर रही हैं। गौरतलब है कि नया रायपुर में आयोजित इस स्पर्धा में कोरबा समेत विभिन्न जिलों रायपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, सुकमा, दुर्गा, शक्ति, नारायणपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, शक्ति एवं महासमुंद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया जिसमें कोरबा जिले ने ओवरऑल परफॉर्मेंस के तौर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे लेकर अनिल द्विवेदी (छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ प्रदेश महासचिव) ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें