Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने ग्रामीणों में दिखा उत्साह

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Jul 17, 2023
कोरबा जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 02 की शुरूआत के साथ ही ग्रामीणों में खेलों के प्रति विशेष उत्साह दिखा। बच्चों ने खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक में इस वर्ष 14 खेलों की जगह 16 खेलो का आयोजन होना है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, पिठ्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबीकूद तथा रस्सीकूद एवं कुश्ती को शामिल किया गया है। ये सभी खेल दलीय एवं एकल श्रेणी में आयु वर्ग 18 से कम, 18-40 और 40 से उपर महिला तथा पुरुष दोनो समूह के लिए होगा। राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होकर राज्य स्तर तक 6 चरणों मे आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का समापन 27 सितम्बर को होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें