Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कटघोरा के ग्राम छुरी व धनरास में मतदान महातिहार अभियान का हुआ आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 30, 2023
*मतदाता महाभियान रैली निकालकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रोत्साहित* कोरबा 29 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला स्वीप नोडल श्री विश्वदीप के निर्देशन में सभी विधानसभाओं में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस कटघोरा के ग्राम छुरी से लेकर धनरास तक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्र के ग्रामीण युवा, बुर्जुग, महिलाओं व पुरुषों की टोली ने पारा मुहल्ला में रैली निकालकर स्लोगन के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया। स्वीप टीम प्रभारी श्री अनिल रात्रे ने बताया कि आगामी 17 नवंबर 2023 को जिले में  विधानसभा निर्वाचन होना है, जिसे जिले में मतदान महातिहार के रूप में मनाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत  घर-घर जाकर लोगो से रूबरू होकर उन्हें शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो  के लोगों में अभियान के प्रति  उत्साह नजर आ रहे हैं। वे सभी अभियान में बढ़ चढ़ का हिस्सा ले रहे है। साथ ही सभी आगामी विधानसभा निर्वाचन में निष्पक्ष होकर बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ले रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें