Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑफिसर व अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को दिया गया मतदान प्रशिक्षण

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 31, 2023
कोरबा 30 अक्टूबर 2023/जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के तहत 80 से अधिक आयु, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19 प्रभावित, अनिवार्य सेवा श्रेणी के प्रारूप - 12 घ में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में एडिशनल कलेक्टर दिनेश नाग द्वारा उक्त श्रेणी को मतदान प्रक्रिया की आवश्यकता तथा घर बैठे मतदान प्रक्रिया करने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, मतदान अधिकारी, बी. एल. ओ. (बूथ लेवल आफिसर) तथा मतदान केंद्र के संबंधित सेक्टर ऑफिसर को वोट कास्ट करने का ट्रायल भी प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान वोट कास्टिंग फॉर्म को भरना, लिफाफे में डालना, सबमिट करना तथा अन्य गतिविधियों की प्रक्रिया विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे एवं डीईओ श्री जे.पी. भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें