: पत्नी ने कराई प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
Mukesh Kumar Bharti
Fri, Jun 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा - जंगल में हुये अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में कोरबा पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा तथा मोटर सायकल जप्त कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार गत 14 जून को सूचक जगत राम पिता चेतराम कोसले उम्र 46 वर्ष निवासी अमाडांड़ चौकी रजगामार का आकर सूचना दर्ज कराया कि इसका मंझला भाई बसंत कुमार कोसले 13 जून के शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चों के लिये चिकन चिल्ली लेने के लिये रजगामार ओमपुर की ओर जा रहा हूं कह कर अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था जो देर रात तक वापस घर नहीं आया जिसका पतासाजी रात्रि में किया किंतु कोई पता नहीं चला। जो 14 जून के सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओमपुर क्वार्टर स्कूल के सामने जंगल में संदिग्ध हालत में बसंत कोसले का लाश मिलने की सूचना पर जाकर देखा जो अपने भाई को संदिग्ध हालत में मृत पाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी राजगामार में अपराध क्रमांक 339/2023 धारा 302 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा यू० उदय किरण द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको/ साइबर सेल कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी रजगामार अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल घटनास्थल रजगामार ओमपुर भेजा गया जो पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सायबर सेल कोरबा , फोरेंसिक टीम , डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल निरीक्षण किया गया मृतक बसंत कुमार कोसले की पत्नि सनिता कोसले से पूछताछ पर वह बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर सनिता कोसले टूट गई और बताई कि वह अपने प्रेमी साथी के साथ मिलकर अपने पति बसंत कुमार कोसले की षडयंत्र पूर्वक हत्या को अंजाम दिये। सनिता कोसले बताया कि मृतक एनटीपीसी सीपत में काम के लिये गया था वहां पर एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था वहां पर दिनेश सोनवानी निवासी दर्राभाटा थाना सीपत बिलासपुर से जान पहचान एवं मित्रता होने पर दोनों के घर में आना जाना लगा रहता था पहचान होने के कारण वह मृतक के निवास स्थान ओमपुर अमाडांड़ मे भी आना जाना था। इसी बीच मृतक के पत्नी सनिता कोसले से उसका प्रेम संबंध हो गया इस वजह से दोनों प्रेमी एक साथ रहने के लिये सनिता कोसले ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का प्लानिंग किया। गत 13 जून को सनिता कोसले ने अपने प्रेमी दिनेश सोनवानी को फोन से संपर्क कर के अमाडांड़ रजगामार बुलाया और अपने पति की हत्या की कहानी रची।उसके पश्चात पुलिस टीम ने दिनेश सोनवानी को पकड़ने के पश्चात कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी दिनेश सोनवानी अपने साथी सिकंदर शाह के साथ दर्राभाटा सीपत से अपने दोस्त का मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस लेकर रजगामार आकर मृतक की पत्नी सनिता कोसले को फोन कर बसंत कोसले को शराब दुकान रजगामार ओमपुर के पास भेजने को कहा। मृतक की पत्नी ने मृतक बसंत कुमार कोसले को बच्चों के लिये चिकन चिल्ली लेने के लिये भेजा वहां पर आरोपी दिनेश सोनवानी से उसका मुलाकात हुआ रजगामार शराब दुकान से उन लोगों ने शराब खरीद कर ओमपुर जंगल मे जाकर शराब पिये और उस जगह पर आरोपी दिनेश सोनवानी ने अपने साथी सिकंदर शाह के साथ मिलकर मृतक बसंत कुमार कोसले के गले में गमछा से उसका गला घोट कर मार दिया। घटना में प्रयुक्त गमछा , मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। आरोपी दिनेश सोनवानी , सिकंदर शाह एवं सनिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको (साइबर सेल कोरबा) निरीक्षक सनत सोनवानी , सउनि ओम प्रकाश परिहार ,अजय सोनवानी चौकी प्रभारी रजगामार स उनि अजय सिंह , प्रधान आरक्षक गुरुवार सिंह , सुरेश मणि सोनवानी , ममता साहू ,आरक्षक प्रेमचंद साहू , साइबर सेल कोरबा सउनि राकेश सिंह , प्रधान आरक्षक रामपाण्डेय , राजेश कंवर , चंदशेखर पांडे , आरक्षक डेमन ओगरे , प्रशांत सिंह , आलोक टोप्पो , रितेश शर्मा , सुशील यादव महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण -
दिनेश सोनवानी पिता पंचनाम सोनवानी उम्र 30 वर्ष निवासी दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर , सिकंदर साह पिता जुलाब साह उम्र 20 वर्ष निवासी दर्राभाटा थाना सीपत जिला बिलासपुर , सनिता कोसले पति बसंत कोसले उम्र 32 वर्ष निवासी अमाडांड़ चौकी रजगामार कोरबा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन