: परसाभाठा विकास समिति ने किया नए बालको थाना प्रभारी का स्वागत
Wed, Sep 6, 2023
परसाभाठा विकास समिति से विकास डालमिया,शशी चंद्रा,पवन यादव एवं समस्त सदस्य एवं समस्त व्यापारी,गणमान्य लोगों,महिलाओ की उपस्थिति मे श्रीमान लक्ष्मण प्रसाद खुटे बालकों थाना प्रभारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।इनके थाना प्रभारी बनने से पूरे बालको में हर्ष व्याप्त हैं।
: युवा जागृति संगठन महिलाओ द्वारा हलषष्ठी पूजन किया गया
Wed, Sep 6, 2023
युवा जागृति संगठन महिलाओ द्वारा हलषष्ठी पूजन किया गया।
रिस्दा बस्ती में युवा जागृति संगठन की महिलाओ द्वारा हलषष्ठी पूजा का आयोजन किया गया जिसमे संगठन की महिलाओ एवं बस्ती वालो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
*इस आयोजन में संगठन की सुकान्ती वैस्णव,कृश्नी राठौर,अंजलि वैस्णव की अहम भुमिका रही।*
: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बना गति अवरोधक, लोगों में असंतोष
Wed, Sep 6, 2023
कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बालको सेक्टर 3 स्थित मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व मदर्स केयर नर्सरी स्कूल के द्वारा के सामने बालको नगर प्रशासन के द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 04 गति अवरोधकों का निर्माण कराया गया है, जिसे लेकर मिनीमाता स्कूल प्रबंधन ने बालको अगर प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
तो वही उक्त गति अवरोध को लेकर आवाजाही कर रहे लोगों में असंतोष व्याप्त है। स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक व कुशल व्यवसाई विजय चंद्र ने बताया कि उक्त गति अवरोध बेहद ऊंचा है, जिससे आवाजाही करने में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा चालकों के उक्त गति अवरोध के चलते गिरने की आशंका बनी हुई है, खासकर महिला चालकों हेतु। अतः उक्त गति अवरोधक का निर्माण छोटा व ढलान नुमा होना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं की आशंका न रहे।
तो वहीं इस विषय पर स्थानीय गणमान्य नागरिक व कुशल व्यवसाई बसंत अग्रवाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बालको नगर प्रशासन कि यह सराहनीय कृत है किंतु, उक्त गति अवरोधक मानकों के अनुरूप नहीं है, बसंत अग्रवाल की माने तो इसकी ऊंचाई तो उचित है किंतु ढलानुमा नहीं होने की अवस्था में दुर्घटना होने की आशंका है, यह गति अवरोधक यातायात सुरक्षा के मद्देनजर असुरक्षित है।
तो वही इस विषय पर मिनीमाता स्कूल के चौकीदार दुकालू ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उक्त गति अवरोधक को और भी लंबा बनाए जाने की बालको नगर प्रशासन से अपील की गई है ताकि सड़क के दोनों बचे हुए छोरों से भी चालक अपनी बहनों को तेज गति से चलाते हुए ना गुजरने पाए तथा स्कूली बच्चे सुरक्षित रह सके।
वैसे स्थानीय लोगों ने उक्त गति अवरोध को मानको के अनुरूप नहीं ठहराया है, स्थानीय लोगों की माने तो उक्त गति अवरोधक मानकों के अनुरूप नहीं है, स्थानीय लोगों ने बालको नगर प्रशासन को उक्त गति अवरोधक को मानको के अनुरूप निर्माण करने का निवेदन किया है, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ उक्त सड़क मार्ग पर आवाजाही सुगम व सुरक्षित हो सके।
बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि उक्त गति अवरोधक को लेकर बालको नगर प्रशासन आगे क्या कदम उठाती है।