: जिले में अब तक 621.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज
Fri, Aug 11, 2023
कोरबा 11 अगस्त 2023/ जिले में 01 जून से अब तक 621.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 अगस्त तक औसत वर्षा 672.0 मिमी हुई है। पिछले 24 घण्टे में जिले में 2.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 593.7 मिमी, भैंसमा में 753.9 मिमी, करतला में 609.4 मिमी, कटघोरा में 728.2 मिमी, दर्री में 668.4 मिमी, पाली में 577.6 मिमी, हरदीबाजार में 490.6 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 601.0 मिमी एवं पसान में 543.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा भैंसमा तहसील में दर्ज की गई है।
/मनोज/
: बिना लाइसेंस उर्वरक भण्डारण और बिक्री पर कृषि विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही
Fri, Aug 11, 2023
कोरबा 11 अगस्त 2023/ कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना लाइसेंस के उर्वरक भण्डारण और बिक्री पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। विभाग के अधिकारियों द्वारा पाली विकास खंड के ग्राम हरदी बाजार, सिरली, बोइदा, उतारदा, में कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें कान्हा कृषि केंद्र में पीओएस मशीन और भौतिक उपलब्ध खाद में भिन्नता पाए जाने पर नोटिस दिया गया एवं उर्वरक अनुज्ञप्ति निरस्त करने हेतु वरिष्ठालय को पत्र प्रेषित किया गया। नारायण प्रसाद शर्मा ग्राम बोइदा में उर्वरक का भंडारण दर्शित नक्शे में ना करने पर एसएसपी का वितरण प्रतिबंधित किया गया नोटिस जारी किया गया। न्यू रमेश ट्रेडर्स में 8 बैग डीएपी बीमा पीओएस मशीन में एंट्री के पाया गया जिसे विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया पीओएस और उपलब्ध खाद की मात्रा में अंतर के लिए नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रतिवेदन वरिष्ठलय को प्रेषित किया गया। इसी तरह यदुराज ट्रेडर्स हरदीबाजार में पीओएस मशीन और उपब्ध खाद की मात्रा का मिलान सही नही पाने पर नोटिस दिया जाकर पीओएस में दर्ज नहीं 12 बैग यूरिया को प्रतिबंधित किया गया। उक्त छापामार कार्यवाही उपसंचालक कृषि श्री अजय अनंत एवं कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में उर्वरक निरीक्षक राजेश्वरी राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश भारती सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर बिना लाइसेंस और गलत तरीके से व्यापार कर रहे बिक्रेताओ को नोटिस जारी के लाइसेंस निरस्तीकरण एवं बिक्री पर प्रतिबंध की कार्यवाही की गई।
: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा के बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
Fri, Aug 11, 2023
कोरबा 11 अगस्त 2023/ कोरबा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा विद्यालय के बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाकर जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दवाई खाने से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि इस दवाई को खाने से व्यक्ति के पेट में होने वाले हानिकारक कृमि नष्ट हो जाते है तथा कृमि मुक्त होने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं सीएमएचओ डॉ. केशरी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के पालको से अपील करते हुए कहा कि कृमिनाशक दवा खाने से वंचित रह गए बच्चों को मॉपअप दिवस 17 अगस्त को एलबेंडाजोल की दवा अनिवार्य रूप से खिलाएं। साथ ही अपने आस-पास के लोगों में इस सम्बंध में जागरूकता लाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। कार्यक्रम की पूर्ण सफलता हेतु अपना योगदान दे। आपका प्रयास बच्चों में होने वाली कृमि को नियंत्रित कर सकता है।
जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दीपक राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.अशरफ अंसारी, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी व विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक व स्टाफ उपस्थित थे। बीएमओ डॉ. दीपक राज ने कार्यक्रम में कृमिनाशक दवाई के खुराक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चूरा या पीसकर पानी के साथ मिलाकर चम्मच से पिलाया जाना है। इसी प्रकार 2 वर्ष से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा पीसकर पानी के साथ सेवन कराया जाना है तथा 03 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाया जाएगा।
गौरतलब है कि 10 अगस्त 2023 को जिले के समस्त ऑगनबाडी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदानप्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकि शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर- किशोरियों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। साथ ही कृमि नाशक दवाई खाने से छूटे बच्चों को 17 अगस्त 2023 को मॉप अप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर में वृद्धि के साथ ही उनका बौद्विक विकास व एनिमिया की रोकथाम हो सके।