: क्षत्रीय राठौर समाज के जिला स्तरीय बैठक
Thu, Jul 20, 2023
कोरबा 19 जुलाई। ‘‘समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक ही माला के मोती है इस माला से कोई भी मोती को अलग नही किया जा सकता’’ उक्त कथन क्षत्रीय राठौर समाज के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राठौर ने क्षत्रीय राठौर समाज के जिला स्तरीय बैठक के दौरान कही। उन्होने कहा कि किसी भी समाज के विकास व उत्थान में उस समाज के हर एक व्यक्ति का सहयोग व योगदान महत्व रखता है।
हमारे समाज में भी आप सबके सहयोग, योगदान एवं एकजुटता से हम प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। इस एकजुटता में दरार उत्पन्न करने कोई भी व्यक्ति भ्रम फैलाने का प्रयास करेगा उसे बर्दाश्त नही किया जावेगा। उसका हम पुरजोर तरीके से निंदा करते हैं।
बैठक में निर्णय:-
13 अगस्त को क्षत्रीय राठौर भवन में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जावेगा। जिसमें जिले भर से समाज की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है तथा 13 अगस्त 2023 को सर्वमंगला पुल चौक के पास वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापना के लिए तिराहा चौक का निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया है।
निर्णय का सामूहिक समर्थन मिला:-
बैठक में कोरबा जिले से दीपका, हरदीबाजार, रजगामार, दर्री, कटघोरा, एनटीपीसी, जमनीपाली सहित जिले के विभिन्न ग्रामों से क्षत्रीय राठौर समाज के सदस्य सम्मिलित हुए। जिसमें सभी ने एक मतेन से सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आव्हान किया। युवा क्षत्रीय राठौर समाज के अध्यक्ष अजय राठौर ने सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने आग्रह किया।
बैठक में कार्यक्रम का संचालन क्षत्रीय राठौर समाज के महासचिव हेमंत राठौर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सुशील राठौर, सुमेर सिंह राठौर,राजेन्द्र कुमार राठौर, भरत लाल राठौर, जयनारायण राठौर, राम कुमार सिंह राठौर, ओंकार राठौर, परसराम राठौर, सतीश राठौर, कन्हैयालाल राठौर, रामायण राठौर, रामनारायण राठौर, दिनेश कुमार राठौर, नरेश कुमार राठौर, सुजीत राठौर, दिनेश राठौर, मनमोहन राठौर, मनीश राठौर, तोरन सिंह राठौर, विनोद कुमार राठौर, मनहरण लाल राठौर (दीपका), दिनेश कुमार राठौर, भुवनेश्वर राठौर, अशोक राठौर (दीपका), राजेन्द्र कुमार राठौर, दीपक कुमार राठौर, आकाश कुमार राठौर, डॉ. राजेश राठौर, लखन लाल राठौर (गेवरा बस्ती), शिवरतन राठौर (भलपहरी), अजय राठौर (हरदीबाजार), मोहन लाल राठौर (बोकरामुड़ा), हरनारायण राठौर (कोहड़िया), राजेश कुमार राठौर (हरदीबाजार), धरमेन्द्र राठौर (मुढ़ाली), शिवचरण राठौर (दीपका), हेतू लाल राठौर, पवन राठौर (दीपका), कमलेश राठौर, कृष्ण कुमार राठौर, टीकम राठौर, शिव कुमार राठौर, मनोज कुमार राठौर, जितेन्द्र प्रसाद राठौर, रमेश कुमार राठौर, डॉ. विजय राठौर (हरदीबाजार), रामबिहारी राठौर (हरदीबाजार), सत्यवान सिंह राठौर, मुकतेश राठौर, माधो सिंह राठौर, अजय राठौर, विजय राठौर सहित राठौर समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
: आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया कलेक्टर ने
Thu, Jul 20, 2023
कोरबा 19 जुलाई 2023/आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कटघोरा में दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। आज पहले दिन कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने आयुर्वेद पद्धति से होने वाले उपचारों से बहुत राहत मिलने और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से निजात मिलने की बात कही। शिविर के पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया। साथ ही 27 से अधिक लोगों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिय पंचकर्म विधा अभ्यंग (मालिश), स्वेदन (मेडिकेटेड स्टीम), पत्रपिण्ड स्वेदन, षष्टीक शाली पिण्ड स्वेदन, कटि बस्ति, जानु बस्ति, पृष्ठ बस्ति, ग्रीवा बस्ति, मात्रा बस्ति, स्थानिक पीच, औषधीय लेप, पुल्टीश, शिरोधारा, शिरोपिच, शिरोबस्ति, नस्य, औषधीय धूमपान, कर्णपूरण रक्तमोक्षण अवालु, अग्निकर्म, मर्म चिकित्सा विधि से उपचार किया जा रहा है। शिविर में सभी प्रकार के वात रोग, घुटना दर्द, कमर दर्द, सर्वाईकल एवं लम्बर स्पोडिलाइटिस, एव्हीएन, फ्रोजेन सोल्डर्स, कलाई, व कोहनी का दर्द, टेनीस एल्बो, लकवा, साइटिका, हाथ पैरों में झुनझुनी एवं सुन्नपन, अनिद्रा, शिरःशूल (माइग्रेन) एवं न्यूरोमस्कुलर एवं मस्कुलोस्वलेटन इत्यादि रोगों का उपचार किया जाएगा।
: जिले में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 23 जुलाई को,परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त
Thu, Jul 20, 2023
कोरबा 19 जुलाई 2023/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा 23 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिले में उक्त परीक्षा हेतु 26 केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 9041 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा-निर्देश में परीक्षा के सुचारू संपादन व जिला कोषालय कोरबा से परीक्षा केन्द्र के लिए गोपनीय सामग्री प्राप्त करने व परीक्षा समाप्ति पश्चात उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्री अपने निगरानी में सील कराकर समन्वयक केंद्र में जमा करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को प्रशासनिक पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत परीक्षा केंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी झगरहा हेतु जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार राठौर, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल नकटीखार हेतु सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री कमलेश कुमार तंवर, निर्मला इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल रिसदी हेतु उप संचालक सांख्यिकी कोरबा श्री एम.एस. कंवर, डाइट जिला जेल के पीछे कोरबा हेतु सहायक आयुक्त वाणिज्य वृत्त-1 कोरबा श्री संदीप साय, गवर्नमेंट इव्हीपीजी कॉलेज रजगामार हेतु कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कोरबा श्री ए. तिर्की, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल आईटीआई रामपुर हेतु जिला खाद्य अधिकारी कोरबा श्री जे. के. सिंह, न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल रामपुर कोरबा हेतु प्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र कोरबा श्री टी. के. राठिया, गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर हेतु जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री प्रदीप जैन, निर्मला हायर सेकंडरी स्कूल कोसाबाड़ी हेतु सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग श्री हिमाचल प्रसाद टोंडे, ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोरबा हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री जी.आर. जांगड़े, गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज घंटा घर चौक हेतु अनुविभागीय कृषि अधिकारी कोरबा श्रीमती सीमा गौतम नायक, सेंट विंसेट पल्लोट्टी स्कूल पोड़ीबहार हेतु सहायक संचालक कृषि विभाग श्री डी पी एस कंवर, डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कोरबा हेतु कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय कोरबा श्री संतोष नाग, कैरियर पब्लिक स्कूल मुड़ापारा कोरबा हेतु खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी, कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज बुधवारी बाजार रोड हेतु सहायक संचालक रेशम श्री मनीष पवार, सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल सीएसईबी हेतु सहायक वाणिज्यकर अधिकारी श्री सुरेश पाटले , बीकन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मुड़ापार हेतु सहायक अभियंता मिनीमाता बांगो बांध कोरबा श्री पी. के. टोप्पो, विद्युत गृह हायर सेकंडरी स्कूल नंबर 01 कोरबा ईस्ट हेतु महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र कोरबा श्री संजीव सुखदेवे, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर हेतु सहायक अभियंता क्रेडा श्री एन के राय, लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल आदर्श विहार ट्रांसपोर्ट नगर हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री संजय अग्रवाल, डीडीएम पब्लिक स्कूल इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री अनिल कुमार बच्चन, श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज दर्री रोड हेतु निरीक्षक नापतौल विभाग कोरबा श्री पालसिंह डहरिया, श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल दर्री रोड कोरबा हेतु परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास विभाग कटघोरा श्री मनोज अग्रवाल, गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल मिशन रोड हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल, ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल मिशन रोड कोरबा हेतु सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण श्री झिलन प्रसाद कुर्रे एवं कमला नेहरू कॉलेज रानी रोड हेतु कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा श्री आर. के. दन्देलिया को प्रशासनिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।