: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने निवास में आयोजित की होली मिलन समारोह
Thu, Mar 9, 2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री व कोरबा के लोकप्रिय विधायक जयसिंह अग्रवाल ने अपने सीएसईबी स्थित निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में जिले के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की तथा होली समारोह में रंग अबीर लगा कर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में समाचार भारती news24 के संभाग प्रमुख दौलत ठाकुर ने भी निमंत्रण प्राप्त कर उक्त होली मिलन समारोह में गुलाल अबीर खेली तथा मंत्री जयसिंह अग्रवाल को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
: मोदी केयर बालकों से तनु साहू की टीम ने दान किये वस्त्र और घरेलू सामग्री।।
Wed, Mar 8, 2023
तनु साहू जो की modicare में प्लैटिनम director के पद पर कार्यरत है की टीम ने पंचशील सेवा समिति सेक्टर 4 बालको पहुचकर लोगो की अच्छे स्वास्थ्य की कामना की साथ ही बिस्किट कपडे मोदीकेयर अगरबत्ती साबुन मशाले आदि समिति को दान किये। उन्होंने बताया की modicare एक स्वदेशी direct selling company है Jo IDSA approved है. जिसके products उच्च गुणवत्ता के है और स्वास्थ्य की दृष्टी से बहुत अच्छे है। सभी लोगो को modicare के products उपयोग करने चाहिए और दान भी करने चाहिए।नी संदेह ही पूर्वजो द्वारा कहा गया है अच्छा खाने और अच्छा दान करने से घर में सुख शांति समृद्धि आती है। तनु जी ने बताया की modicare के संस्थापक श्री समीर मोदी जी ने बेहतर मंच प्रदान किया है। कोई भी लोग पुरुष महिलाये modicare से स्वरोजगार पा सकते है। बेरोजगारो के लिए पैसा कमाने का जरिया बन सकता है। जिसमे आप रोजमर्रा की जरुरत के सामानों jo बाहर से लेते थे वो यहाँ से लेकर अच्छी बचत और इनकम kar सकते है।
modicare में डायरेक्टर लखेश्वर जी ने भी सामग्री दान किये और साथ ही अपने पापा की अच्छे स्वस्थ्य के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर डायरेक्टर श्रवण जी और बबिता जी सरिता जी ललीता जी उपस्थित थे।
पंचशील सेवा समिति की ओर से प्रभात जी आनन्द जी उपस्थित थे।
: बालको परिवार ने धूमधाम से मनाई होली
Wed, Mar 8, 2023
बालकोनगर, 08 मार्च। होली उत्सव बालको परिवार ने पूरे उत्साह से मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने फाग मंडली के सुमधुर फाग गीतों के बीच होली का भरपूर लुत्फ उठाया। श्री कुमार ने बालको परिवार को होली की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर स्थित जीईटी हॉस्टल में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईओ श्री कुमार सहित बालको के युवा अधिकारियों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर उसका दहन किया।
-----------